एक ही आदमी को बारह बार क्रोना का टीका देने वाले कर्मियों को सजा ( जेल ) क्यों नहीं दे रहा है स्वास्थ्य विभाग


विभाग को ब्रह्मदेव मंडल के साथ-साथ उन कर्मचारियों को भी सजा देनी चाहिये जिन कर्मचारियों की मिलीभगत से ना जाने कितने ब्रह्मदेव मंडल को एक ही आधार कार्ड पर अनेको टीके लगा दिये।

बारह बार टीका लेने वाले मधेपुरा के ब्रह्म देव मंडल को कैसे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक ही आधार कार्ड पर टिका लगा दिया और विभाग को पता ही नहीं चला इतनी बड़ी लापरवाही के बाबजूद स्वास्थ्य सचिव द्वारा अपने कर्मचारियों गलत तरीके से टीका देने के बदले इसका खुलासा करने वाले को सजा देने के लिये FIR करवाया गया।


ब्रह्मदेव मंडल द्वारा भी कानून का उल्लंघन किया गया है और वो भी उचित सजा के हकदार है परन्तु क्या स्वास्थ्य विभाग के वो कर्मचारी भी सजा के उतने ही हकदार नहीं है। अतः विभाग को ब्रह्मदेव मंडल के साथ-साथ उन कर्मचारियों को भी सजा देनी चाहिये जिन कर्मचारियों की मिलीभगत से ना जाने कितने ब्रह्मदेव मंडल को एक ही आधार कार्ड पर अनेको टीके लगा दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *