रविदास जयंती पर निकलीं यात्रा में झड़प-एक कि मौत कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में रविदास जयंती पर रविवार शाम यात्रा में गाना बजाने पर  झड़प हो गई। जिसमे दोनो पक्षों के हिंसक संघर्ष के बीच जमकर फायरिंग हुई और गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

घायलों को औरंगाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन कैम्प कर रही है। बताया जा रहा है कि जूलूस के डीजे पर अश्लील गाने बजाये जा रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हुआ था।

देखते ही देखते बात बढ़ गई और फायरिंग होने लगी। घायलों की हालत गंभीर है। एसपी नव वैभव ने हिंसक झड़प की बात की पुष्टि की है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। घटनास्थल के वीडियो जुटाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। हालाँकि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियत्रंण में है और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *