जनता को मिलने वाले राशन में ज्यादातर विधायकों को कमिशन मिलता है-प्रशांत किशोर

 

                   प्रशांत किशोर ने अपनी यात्रा के दौरान सिवान में मीडिया संवाद के दौरान बिहार की शासन व्यवस्था पर आरोप लगाते हुये अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को इस भ्रस्टाचार मे संलिप्त बताया। उन्होंने अपने व्यान मे कहा की केंद्र सरकार की योजनाओं में खुले आम भ्रष्टाचार हो रहा है ।

                       उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में लाभार्थियों को 5 किलो अनाज मिलना तय है। लेकिन अभी तक मैं जहां भी गया वहां लाभार्थीयों का यही कहना है कि अनाज 5 किलो की जगह 4 किलो मिल रहा है। इसमें करीब करीब 20% की चोरी बिहार मे हो रही है। ये चोरी इसलिए हो रही है क्योंकि प्रखण्ड के स्तर पर इसमे व्यवस्थित तरीके से औसतन 40 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन लिया जाता है। इसमे अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों का हिस्सा होता है। उन्होंने जोर देकर कहा की ज़्यादतर विधायकों का भी 6 से 10 रुपए प्रति क्विंटल का हिस्सा होता है। जिस वजह से लोगों को 5 किलो की जगह 4 किलो ही अनाज मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *