बिहार पुलिस के द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है- चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल तमिलनाडु पहुँचा

          राज्य सरकार के निदेश पर तमिलनाडु राज्य में बिहार राज्य के कुछ निवासियों के साथ कतिपय हिंसात्मक घटनाओं से संबंधित सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किये जाने के आलोक में तमिलनाडु राज्य में कार्य कर रहे बिहार के निवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने, स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बिहार के निवासियों की समस्याओं को अवगत कराते हुए उचित समाधान के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु दिनांक-04.03.2023 को राज्य से वरीय पदाधिकारियों का एक चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल तमिलनाडु प्रस्थान किया है। इस प्रतिनिधि मंडल में श्री डी. बालामुरुगन, सचिव, ग्रामीण विकास, श्री पी. कन्नन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसन्धान विभाग, श्री आलोक कुमार, आयुक्त, श्रम विभाग तथा श्री संतोष कुमार पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल सम्मिलित हैं। वरीय पदाधिकारियों का ये दल तमिलनाडु के त्रिपुर भी जाएगा। वहां रहने वाले बिहारी मूल के निवासियों, श्रम विभाग के पदाधिकारियों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा अन्य पदाधिकारिओं से वार्तालाप कर वस्तुस्थिति से अवगत होगा।

 

                    इस क्रम में बिहार पुलिस के वरिष्ठ प्राधिकार के द्वारा तमिलनाडु के अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था, तिरूपुर के आयुक्त, कोयम्बटुर उत्तरी प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, तमिलनाडु के अन्य पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं प्रवासी बिहार के लोगों से आवश्यक वार्तालाप की जा रही है। बिहार पुलिस के द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

तमिलनाडु पुलिस के द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर:-

1. 0421-2203313

2. 9498101300

3. 9498101320

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *