ईद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई-लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी

 

                   पवित्र रमजान के एक महीना का रोजा रखने के बाद आज रविवार को मुस्लिम भाइयों ने ईद का  पर्व हर्षोल्लास के  साथ मनाया।  ईद का पर्व खुशी मनाने,अकीदत के साथ ईद की नमाजअदा करने,मीठी चीजों(सेवइयां)को खाने की परंपरा बहुत पुरानी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न समयों के अंतराल पर ईद की नमाज विभिन्न मस्जिदों,ईदगाहों और खानकाहों में बड़ी धूमधाम व अकीदत के साथ मनायी गई।

                     मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समय पर ईदगाहों में पहुंचकर,नए-नए कपड़ों को पहनकर,अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की और इसके बाद ही इमामों के द्वारा दिए जा रहे खुत्बा सुनने लगे, खुत्बा खत्म होने के बाद सभी लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों के लिए दुआ मांगे । फिर इसके बाद सभी एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां और मुबारकबाद दी ।  इसके बाद सभी लोग अपने घर लौटने के क्रम में अपने इष्ट मित्रों,सगे संबंधी के यहां जाकर ईद की लजीज सेवइयां खाए।
शहर के जिन ईदगाह व मस्जिदों में नमाज ईद की नमाज अदा की गई, उनमें बड़ी ईदगाह, छोटी ईदगाह, हाथीखाना ईदगाह, छावनी ईदगाह,मनसा टोला ईदगाह के अलावा बड़ी मस्जिद बेतिया,कई ईदगाहों एवं मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। विभिन्न ईदगाहों में नन्हे-मुन्ने बच्चों विभिन्न रंग-बिरंगे पोशाकों में नजर आए,साथ ही सभी बूढ़े बुजुर्गों,युवक भी नए-नए कपड़ों में विभिन्न डिजाइनर एवं रंगों में पहनकर नमाज अदा करने के लिएआए हुए थे। पूरा शहर खुशी के माहौल में उमड़ रहा था। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद पर्व मनाने के लिये साल भर इसका इंतजार करते हैं,और अपनी खुशी की कोई इंतहा नहीं रखते हैं, विशेषकर नन्हे मुन्ने बच्चे,छोटी छोटी बच्चियां,युवक,पुरुष, महिलाएं बड़ी आकर्षित ढंग से नवीन वस्त्रों को धारण कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती हैं।

                    ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी ईदगाह व मस्जिदों के इमामो ने देश की तरक्की,विकास,आपसी प्रेम,स्नेह संप्रदायिक सद्भाव को बरकरार रखने के लिए दुआएं मांगी।
इस मौके पर सभी ईदगाहों को बड़ी खूबसूरत ढंग से सजाकर,रंग रोगन करा कर दुल्हन की तरह सजाया गया था,इसमें विशेषकर शहर के मुख्य ईदगाह,बड़ी ईदगाह को भी बड़ी खूबसूरत अंदाज में रंग रोगन,साफ सफाई सुथराई करा कर बड़े ही नए अंदाज में नमाज अदा करने के लिए सजावट की गई है, इसमें लाउडस्पीकर,माईक,साउंड बॉक्स का बेहतर इंतजाम किया गया है,ताकि नमाज अदा करने में इमाम साहब की आवाज,केरात साफ-साफ और खूबसूरतअंदाज में सुनाई दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *