आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस पर आवेदन बदलवा देने का आरोप लगाकर न्यायालय में मामला दर्ज कराया 

            अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की ओर से उनके वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने पुलिस पर आवेदन बदलवा देने का आरोप लगाया है

               बुधवार को आकांक्षा दुबे की माँ ने एसीजेएम प्रथम की अदालत में अपने वकील के माध्यम से आवेदन दिया है जिसमे उन्होंने पुलिस पर संगीन आरोप लगाये है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री की हत्या हुई है परन्तु सारनाथ थाने की पुलिस ने उनकी तहरीर को बदलवा दिया और उसके बदले हत्या की जगह आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट अपनी निगरानी में जांच करायें , क्योंकि पीड़ित पक्ष को थाने की विवेचना पर कोई भरोसा नहीं है। पुलिस ने घटना के संबंध में उनका पूरा बयान भी दर्ज नहीं किया था।

               उनके आवेदन के बाद मे एसीजेएम प्रथम ने थानाध्यक्ष सारनाथ और मुकदमे की जांच कर रहे अधिकारीयों को नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया है।

 

            आकांक्षा दुबे के पिछले दिनों सामने आए वीडियो ने समर सिंह को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इसमें आकांक्षा समर सिंह से रिश्तों को लेकर नाखुश हैं और इसे अपनी गलती मान रही हैं। इसके अलावा समर पर धोखे का आरोप भी लगा रही हैं। उन्होंने अपने साथ होने वाली हर घटना के लिए गायक समर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।   आपको बता दे कि 26 मार्च को आकांक्षा ने सारनाथ के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी और पुलिस ने इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। हालाँकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन जाँच में अब तक कुछ खास पुलिस के हाथ नहीं लगा। हालाँकि समर ने बार बार एक ही बात कही की ”आकांक्षा को मैंने नहीं मारा। उसकी मौत के पीछे मेरा कोई हाथ नहीं है। अगर आकांक्षा मेरी वजह से सुसाइड करती तो कहीं तो मेरा नाम लिया होता।” अभी तक कोई भी ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *