रेल राज्य मंत्री का क्रोना की वजह से निधन

चम्पारण नीति के लिए मनीष कुमार
देश मे बढ़ते कोरोना वायरस के कहर के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री( रेल राज्य मंत्री ) सुरेश अगड़ी का निधन हो गया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने बुधवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आखिरी सांस ली। वे लगभग 65 वर्ष के थे और कोरोना वायरस संक्रमित थे। अनेक राजनीतिक दिग्गजों ने अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अंगड़ी का एम्स में वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में कोरोना वायरस का इलाज चल रहा था। पिछले सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र से दो सप्ताह पहले ही अंगड़ी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। अंगड़ी ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में लोकसभा में बेलगावी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *