अमरनाथ यात्रा की हुई शुरुआत-इस बार बासठ दिन चलेगी यात्रा

पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत  गांदरबल के बालटाल बेस कैंप से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के रवाना होने के साथ ही हो गई | गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर श्यामबीर ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सीनियर अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना किया |

                                    अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला बैच शुक्रवार को बालटाल बेस कैंप पहुंचा था। जिसे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसके लिए सात  हजार से ज्यादा  जवानों को तैनात किया गया है। सीआरपीएफ के जवानों को चप्पे चप्पे  पर तैनात किया गया है। यात्रियों के जत्थे के साथ भी सुरक्षा बलों का दल चलकर उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं। पहली बार आईटीबीपी के जवानों को अरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। सुरक्षाबलों के साथ  पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है।

                            तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने शाम को गुफा मंदिर में बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। यह जत्था  आज सुबह ही बालटाल बेस कैंप से रवाना हुआ था | इस बार की यात्रा मे हेलीपैड पर अब रात को भी हेलीकाप्टर उतारने की व्यवस्था की गई है | और इनकी संख्या बढ़ाकर सात की गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *