संतोष गुप्ता और संजीव कुमार ने पिपरहिया पंचायत में पैक्स गोदाम का उद्घाटन किया

 गोदाम से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और सभी जगहों पर अनाज भंडारण गृह बनाना सरकार का उद्देश्य है-संतोष गुप्ता

योगापट्टी के पिपरहिया में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता व उपाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय उर्फ मंटू पांडेय ने 12 लाख 90 हजार की लागत से बने पैक्स गोदाम का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस गोदाम की क्षमता 200 एमटी है। किसानों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि गोदाम से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर अनाज भंडारण गृह बनाना सरकार का उद्देश्य है। किसानों के उत्थान में पैक्सों को अहम भूमिका निभानी होगी। इसके लिए पैक्सों को मजबूत बनाने की ज़रुरत है। सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि गोदाम से सीधा फायदा पैक्स से जुड़े किसानों को होगा। मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, हीरामन यादव, सुदामा यादव, बीसीओ अजीत कुमार भगत, मुखिया पति श्याम सुंदर प्रसाद, पंचायत समिति नरेश प्रसाद, मीर हसन अंसारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *