बडी मात्रा में विस्फोटक के साथ युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार सेना के जवान के पास से 75 पीस डेटोनेटर और 90 एक्सप्लोसिव मटेरियल के साथ सेना का जवान गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान एक यूवक को भारी मात्रा में विस्फोटक समान के साथ हिरासत में लिया है। जिस युवक को हिरासत में लिया गया है वो सेना का जवान है जो मणिपुर में पदस्थापित है। गुप्त सूचना के आधार पर लोहिया नगर थाना की पुलिस ने रेलवे ओवर ब्रिज के पास से उक्त युवक को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया 

 

         जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे जैसे ही उनलोगों ने पुलिस को देखा और देखते ही दो युवक भाग निकला। जबकि, एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से विस्फोटक सामान बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी।

           पकड़े गये युवक की पहचान राज किशोर कुमार के रूप में की गयी। वह मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर का रहने वाला है। युवक से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। जो जानकारी निकल कर सामने आयी है उसके अनुसार राज किशोर कुमार करीब डेढ़ वर्ष पहले सेना में बहाल हुआ था। इस संबंध में अभी पुलिस कोई खुलासा नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *