टैक्स वसूली के लिए सख्त हुये नगर आयुक्त नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू

                आपको बता दे की बेतिया नगर निगम का विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर करोड़ों का टैक्स बकाया है। समय पर होल्डिंग टैक्स नहीं देने के कारण इनमें से कई पर जुर्माना की राशि ही कई गुणा हो गई है। वर्तमान समय नगर निगम इन कार्यालयो से टैक्स वसूली के लिए सख्त होते हुये नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।

            इस संबंध मे नगर आयुक्त ने बताया कि जिन विभागों के ऊपर नगर निगम का होल्डिंग टैक्स बकाया है। उन सभी को वसूली के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। जिन कार्यालयो को नोटिस भेजा जा रहा है उनमे प्रमुख एमजेके कॉलेज पर चार करोड़ 75 लाख 90 हजार, 738 रुपए, कॉलेज के प्रिंसिपल क्वार्टर पर तीन लाख 56 हजार 887 रुपए, कॉलेज के पीजी हास्टल पर 10 लाख नौ हजार 824 रुपए, होस्टल पर 22 लाख 92 हजार 498 रुपए बकाया है। जबकि राम लखन सिंह यादव कॉलेज पर 53 लाख 82 हजार 604 रुपए , महेश्वर नाथ महामाया महिला कालेज पर 11 लाख पांच हजार 78 रुपए , महंत रामरूप गोस्वामी कालेज पर तीन लाख 51 हजार 635 रुपए बकाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *