सेबी का कड़ा संदेश निवेशकों से अवैध फंड जुटाने वालों के खिलाफ़

भारतीय स्टॉक मार्केट की रेगुलेटर SEBI आज सात कंपनियों की 19 संपत्तियों की नीलामी कर रहा है। इस नीलामी के जरिए  SEBI बड़ी कारवाई करते हुये कंपनियों और उनके प्रमोटर्स/डायरेक्टर्स से अवैध रूप से जुटाई गई राशि की वसूली करेगी जो उन्होंने निवेशकों से जुटाई है।

       नीलामी आज 12 अगस्त सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी SEBI ने इस नीलामी में सहायता के लिए Adroit Technical Services को नियुक्त किया है। आपको बता दे कि सम्पत्ति ओडिशा और पश्चिम बंगाल में स्थित हैं। जिनमे बिल्डिंग्स, फ्लैट्स, जमीन के टुकड़े और जमीन पर बने ढांचे शामिल हैं। नीलामी की आरक्षित कीमत ₹20.74 करोड़ रखी गई। 

जिन कंपनियों की सम्पत्ति की आज नीलामी हो रही है उनका विवरण नीचे है।

Mangalam Agro Products – 7 संपत्तियां

Sun Plant Business – 4 संपत्तियां

Sumangal Industries – 3 संपत्तियां

Jivan Sathi Dream Projects – 2 संपत्तियां

Sunheaven Agro India – 1 संपत्ति

Ravikiran Realty India – 1 संपत्ति

Purusattam Infotech Industries – 1 संपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *