जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं महाराजा स्टेडियम

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिये बेतिया का महाराजा स्टेडियम पूरी तरह तैयार है आपको बता दें कि खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार ,पटना तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024 आज से महाराजा स्टेडियम बेतिया में शुरू होगी जिसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

                  उद्घाटन कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलन, झंडोतोलन, राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा मशाल दौड़,संत अग्नेश बालिका विद्यालय चूड़ी चनपटिया द्वारा स्वागत गान किया जायेगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। भिन्न भिन्न प्रतियोगिता अलग अलग पांच स्थानों पर आयोजित होगी। महाराजा स्टेडियम में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल ,हैंडबॉल ,कुश्ती, फुटबॉल, भारोतोलन, योग एवं खेल भवन सह व्यायामशाला भवन में कराटे, वुशू, शतरंज तथा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में बैडमिंटन और बड़ा रमना मैदान में क्रिकेट जबकि राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खेल विधा बास्केटबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

              जानकारी देते हुये जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग अंडर 14, 17 ,19 में प्रतियोगिता होगी जिसमे सभी कोटि के विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत बालक -बालिका भाग लेंगे। पदाधिकारी ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम बेतिया में होगी ,जिसमें जिले के लगभग 400 से ज्यादा विद्यालयों के 3000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

                    इस आयोजन की सफ़लता के लिये सभी खेल विधाओं में निपुण तकनीकी पदाधिकारी , वरीय खिलाड़ियों, अनुभवी व्यक्तियों, खेल संघों के पदाधिकारी आदि को लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि  इस प्रतियोगिता में पछाड़ पद्धति का प्रयोग किया जायेगा। जितने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी ,प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *