प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के दिशा में किये गए प्रयास का ही परिणाम हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत में महिलाये पुरुषों के मुकाबले आगे रही हैं :सीमा माधोगड़िया
सुनील दुबे की कलम से
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं का सम्मान बढ़या हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत हर वर्ष आगे बढ़ता हुआ जा रहा हैं। जिला भजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा माधोगड़िया ने राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक पोस्ट साझा करते हुए उक्त बातें कही हैं। श्रीमति सीमा ने कहा कि महिलाओं के सामरिक विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रारंभिक कार्यकाल में बेटी बचावो, बेटी बेटी पढ़ावो योजना शुरू कर महिलावों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त्र किया।
प्रधनमंत्री उज्वल योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, महिला हेल्पलाइन योजना, वन स्टाप सेंटर योजना, मातृत्व लाभ एवं महिलाओं के लिए प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजना महिलावों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हुआ हैं। उन्होंने कहा हैं कि मोदी जी के शासन में जितना महिलावों का विकास हुआ हैं, उतना उसके पहले कभी नहीं हुआ l पहले महिलावों के विकास के नाम पर गिने चुने महिलावों के नामों को गिनाया जाता था, जबकि वैसी बात अब नहीं हैं। अब तो महिला विकास की लम्बी श्रृंखला दर श्रृंखला है। प्रधानमंत्री जी महिलाओं के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों का ही परिणाम हैं कि राजनीति में महिलावों की भागीदारी लगातार बढ़ रही हैं। जिसका ताज़ा उदहारण दिल्ली विधानसभा का चुनाव हैं, जिसमें मतदान के प्रतिशत में महिलावों का प्रतिशत पुरुषों के अपेक्षा ज्यादा रही है। जो भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ हैl सीमा ने कहा हैं कि मोदी जी की हर क्षेत्र में महिलावों को बढ़ाने की सोच ही है, कि दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के द्वारा प्रत्याशी के रूप में 8 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतर गया था, जिसमें से चार महिला उम्मीदवारों की जीत हुई।
इससे बड़ा महिला सशक्तिकरण का उदहारण और क्या हो सकता हैं। उन्होंने पश्चिम चम्पारण के संदर्भ में कहा हैं कि सांसद डा. संजय जयसवाल के मार्गदर्शन में तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलावों का राजनीतिक विकास लगातार होता हुआ दिखयी पड़ रहा हैं। बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी की भी महिलाओं के उत्थान में काफी योगदान है। बिहार में भाजपा जद (यू )की सरकार महिलाओं के उत्थान के प्रति सिर्फ सजग ही नहीं बल्कि दृढ़ प्रतिज्ञ हैं।