मुजफ्फरपुर मे गुरुवार को सदर अस्पताल सभागार में मे नाइट ब्लड सर्वे पर लैब टेक्निशियन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमे 16 प्रखंड और 4 शहरी यूपीएचसी के लैब टेक्निशियन शामिल हुये। इसमे बताया गया की इस सर्वे से सटीक माइक्रोफाइलेरिया रेट का पता लगेगा।
आगामी 10 फरवरी से पूरे जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। इस नाइट ब्लड सर्वे के सैंपल की सही जांच और सटीक माइक्रोफाइलेरिया रेट को जानने के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल सभागार में लैब टेक्निशियन को प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। आगामी 10 फरवरी से पूरे जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि इससे पहले जिले में नाइट ब्लड सर्वे का कार्य किया जाता है, ताकि प्रखंडवार माइक्रोफाइलेरिया की दर का पता लगाया जा सके।
डॉ कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लैब तकनीशियन को माइक्रो फ़ाइलेरिया की पहचान एवं प्रयोगशाला में माइक्रो फ़ाइलेरिया दर के सटीक आकलन पर केन्द्रित है। प्रशिक्षण डीभीबीडीसीओ डॉ सुधीर कुमार, डीपीएम रेहान अशरफ और डब्लूएचओ की जोनल कॉर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू ने संयुक्त रूप से दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने एलटी को बताया कि स्लाइड पर रक्त के सैंपल को हमेशा बाहर से अंदर की ओर अंडाकार आकृति बनाते हुए ले जाएं। इसके अलावा सैंपल को सिर्फ छांव या हवा में सुखाएं। कभी भी सैंपल को धूप में सुखाने के लिए नहीं देना है।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ माधुरी ने बताया कि सैंपल की जांच जितना सटीक होना चाहिए। उसका निष्पादन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सैंपल को खुले स्थान पर फेंकने से उस स्लाइड से संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए उसे हमेशा पहले से निर्धारित बंद डिब्बे में डाले।
डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि संभावित मरीजों का पता लगाने के लिहाज से सर्वे बेहद महत्वपूर्ण है। शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी रात के समय ज्यादा सक्रिय होते हैं। इसीलिए नाइट ब्लड सर्वे संभावित रोगियों का पता लगाने का उचित माध्यम है। चयनित प्रखंड के दो सत्रों का चुनाव किया जाएगा जहां से 300 – 300 साइड रक्त के नमूने का संग्रह किया जाएगा। यह सर्वे रात में 8:30 के बाद एवं 12:00 बजे के पहले किया जाएगा। दोनों सत्र स्थल में से किसी एक स्थल में माइक्रोफाइलेरिया का दर एक या एक से अधिक होगा तो उस प्रखंड में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा।
मौके पर डॉ सुधीर कुमार, डीपीएम रेहान अशरफ, डॉ माधुरी देवराजू, भीडीसीओ राकेश कुमार, भीबीडीएस राजीव कुमार, रामकुमार, पीरामल से इफ्तिखार अहमद खान, सीएफएआर डीसी नीतू कुमारी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।







https://shorturl.fm/eotU6
https://shorturl.fm/sjxDT
https://shorturl.fm/OQbKe
https://shorturl.fm/qXWKS