हरिवाटिका विवाह सेवा समिति की तैयारियों को लेकर बैठक

           हरिवाटिका विवाह सेवा समिति के द्वारा आगामी अठाईस तारीख को होने वाली सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर एक बैठक विवाह समिति के सदस्यों की उपस्थिति मे हुई । इस बैठक मे तैयारियों का जायजा लिया गया साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी गये।

आपको बता दें की आगामी अठाईस तारीख को हरिवाटिका विवाह सेवा समिति के द्वारा ग्यारह बेटियों की शादी करवाई जायेगी। आयोजको द्वारा बताया गया की समिति द्वारा वर वधु के लिए उपहार स्वरुप माथे की बिंदी से लेकर पैर के बिछिया तक सारी सामग्री देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही इस अवसर पर लगातार दो दिन भंडारे की व्यवस्था की गई है जिसमें आम सभी लोगों से निवेदन है की माता के दरबार का प्रसाद समझ के ही भोजन ग्रहण करें।

            उन्होंने बताया की हर बार की तरह सारे सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्यक्रम स्थल पर लगातार उपस्थित रहेंगे। बैठक मे समिति की संरक्षक अनिल झा संगठन सचिव मोहित श्रीवास्तव अध्यक्ष रिंकू कनौजिया सचिव आलोक राय, कोषाध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विशाल यादव , उप सचिव ऋषभ गुप्ता, बीरबल प्रसाद,गुड्डू बरनवाल विवेक बरनवाल, चंडी प्रसाद अमित श्रीवास्तव, टेक्मन प्रसाद मुन्ना कुमार सुरेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार, सुशांत कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *