क्या हो रहा है नगर निगम मे कौन है इस खेल का खिलाड़ी

बिना एकरारनामा के ही संवेदक कर रहा है वसूली क्या पहले भी हुआ है ऐसा खेल कौन है ऐसे खेल का सूत्रधार

लंबे समय से नगर निगम में अवैध वसूली के खेल को साबित करने में नगर महापौर लगी हुई थी और वर्तमान नगर आयुक्त इस खेल को नजरअंदाज कर रहे थे परन्तु उपमहापौर और निगम के बीच चले लंबे छींटा कशी के बाद नगर में सूचना संबंधी बोर्ड लगने लगे हालंकि जानकर बताते है कि यह सूचनापट्ट ज्यादा दिनों तक नजर नहीं आयेंगे। लेकिन इसी क्रम में खुद नगर आयुक्त ने एक संवेदक के खिलाफ अवैध वसूली नहीं करने का पत्र जारी कर महापौर के दावे को पुख्ता कर दिया है।

नगर आयुक्त के पत्र ने नगर निगम के एक बड़े रहस्य का पर्दाफाश किया है उनके पत्र के अनुसार बिना एकरारनामा किये ही संवेदक ने लाखो रुपये अवैध रूप से वसूल लिए और नगर निगम के अधिकारी आंख बंद कर देखते रहे हालंकि इस सम्बंध में महापौर द्वारा अक्सर शंका जाहिर की जाती रही है परंतु उनके पत्रों का जवाब भी नहीं देते थे नगर आयुक्त।

इस पत्र के जारी होने से वर्तमान नगर निगम के कर्मियों के  मिले होने का अंदेशा हो सकता है। नगर निगम के ही एक कर्मी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि एक बड़े कर्मी की सेटिंग से पूर्व के वर्षों में भी ऐसा खेल खेला जाता रहा है हालंकि इसकी गहन जाँच होनी चाहिये कि पुर्व के वर्षों में ऐसा खेल किन किन लोगों ने खेला है। और किसकी मिलीभगत से नगर निगम को लाखो का चूना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *