सांवलिया सेठ के दरबार में चढ़ाया चांदी का पेट्रोल पंप

             कहते है भक्ति की कोई सीमा नहीं होती इसे चरितार्थ करते हुये राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला निवासी एक व्यवसाई ने मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ के मंदिर (दरबार) में अपनी एक मन्नत पूरी होने पर उन्होंने 56 भोग के साथ चांदी का बनाया हुआ हुआ पेट्रोल पंप भेंट किया है। इसके पीछे की वजह यह है की व्यवसाई के पुत्र ने पेट्रोल पंप लगाने के लिए आवेदन किया था लेकिन कई परेशानियों के चलते सफलता नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद उन्होंने सांवलिया सेठ के दरबार में आकर मन्नत मांगी कि उन का इच्छित कार्य पूरा हो जाएगा तो सांवरिया सेठ को छप्पन भोग के साथ ही चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप की छवि भी भेंट करेगा।

          आपको बता दें की मन्नत मांगने के कुछ ही दिनों के बाद उनकी इच्छा पूर्ण हो गई और सांवलिया सेठ के आशीर्वाद से बड़ी सादड़ी क्षेत्र में सांवरिया फिलिंग स्टेशन के नाम से इसका विधिवत शुभारंभ कर दिया।

सांवलिया सेठ के दरबार में मांगी गई मन्नत पूरी होने पर वो अपने परिवारजनो के साथ चांदी से बने हुए पेट्रोल पंप की छवि लिए डी जे के साथ नाचते गाते नगर का भ्रमण करते हुए ठाकुर जी के मंदिर में पहुंचे और अपने परिवारजनों के साथ ठाकुर जी की पूजा अर्चना कर छप्पन भोग लगाया। उसके बाद चांदी से बने पेट्रोल पंप की छवि भेंट की।

23 thoughts on “सांवलिया सेठ के दरबार में चढ़ाया चांदी का पेट्रोल पंप

Leave a Reply to Mallory1817 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *