पटना कांग्रेस कार्यालय मे उम्मीदवारों के लिये मंथन शुरू

        हालाँकि अभी तक बिहार मे INDI गठबंधन द्वारा आपस मे सीटों के बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है परन्तु पटना के सदाकात आश्रम में टिकटार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो चुकी है और पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। सूत्रों की बात का विश्वास करें तो पार्टी द्वारा सभी संभावित उम्मीदवारों को पटना के सदाकत आश्रम मे बुलाया गया है।

पत्रकार सुनील दुबे की कलम से एक खास विश्लेषण

 पत्रकार सुनील दुबे की कलम से एक खास विश्लेष

पश्चिम चम्पारण में इंडिया गठबंधन का मुख्य घटक दल कांग्रेस की अगर चले तो जिले की नौ के नौ विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस ही चुनाव लड़े। गठबंधन के अन्य साथी दल कही और का रास्ता नाप ले। वैसे नौ विधानसभा में से दो विधानसभा क्षेत्र को संभावित उम्मीदवारों ने गठबंधन के अन्य दलों के लिए छोड़ दिया हैं। मुद्दा जनता की टीम ने जो आकलन किया हैं उसके अनुसार इस खबर में वर्णित की जा रही विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के दावेदारों की लम्बी लाइन हैं, लेकिन यहां उनकी हम चर्चा करने जा रहे हैं जिनके लिए आम जन की भी जुबानें बोल रही हैं तथा टिकट के लिए वे उपरी शीर्ष पर भी अपनी कवायत जारी रखे हुए हैं।

पिछले दिन वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गाँधी के आगमन पर दावेदारों ने अपनी सक्रियता का दम खम के साथ प्रदर्शन करने का प्रयास किया था। कांग्रेस के आंतरिक गलियारे से जो खबर आयी हैं, उसके अनुसार कांग्रेस नेतृत्व जिले में वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेसजनों के उत्साहवर्धक कार्यकलाप, झुंड -समूह एवं लोगों की उमड़ी भीड़ से काफी प्रभावित हुआ हैं. संभावित उम्मीदवारों के अपने अपने ढंग से किये गए स्वागत का भी बड़े ही बारीकी से अध्ययन किया है। और पटना में राहुल गाँधी ने अभ्यर्थी अनुशंसा समिति को अनुशंसा करने के मापदंडो में खुद से कुछ खास टिप्पणी अंकित करने का अनुदेश दिया। यह बात दलीय नेताओं से छिपी नहीं रही। नतीजतन टिकट की चाह रखने वालो की जमघट पटना के सदाकत आश्रम में लगी हुयी हैं।

संभावित उम्मीदवार यह मानकर वहां बैठे ही कि भले ही अधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा नहीं हो लेकिन क्षेत्र तैयारी के लिए उन्हें हरी झंडी मिल सकती हैं।

           टिकट पाने की रेस की बात करे तो वाल्मीकिनगर से प्रेम चौधरी का नाम प्रबल दावेदारों में तैर रहा हैं जबकि सुरेंद्र कुशवाहा एवं चन्द्र प्रताप यादव की भी दावेदारी हैं। बगहा से जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, जयेश मंगल सिंह, ए पी पाठक के नाम की हवा बह रही हैं. जिसमें जयेश मंगल सिंह की हवा की गति तेज नजर आरही हैं। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के धाकड़ नेता विनय शाही की प्रबलता व्यक्त की जा रही हैं। जबकि रेस में जुगनू की भांती अपनी चमक पहचान स्थापित करने वाली युया नेत्री समीक्षा शर्मा का नाम भी चमकता हुआ दिखायी पड़ रहा हैं। वही अभिषेक रंजन एवं राजीव गाँधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र शर्मा का अप्रोच लाइन आगे की तरफ हैं। टिकट के इस रेस में इस क्षेत्र से नवेंदु चत्रुवेदी का नाम भी सामने आ रहा है। बेतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए वैसे तो कई दावेदार हैं, लेकिन राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण दुबे एवं पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी के नाम का दब दबा हैं। नौतन के सीट के लिए पूर्व प्रत्याशी शेख कामरान की प्रबलता हैं जबकि कभी उनके दाहिने हाथ के रूप में माने जानेवाले वेदप्रकाश दुबे की भी प्रबल दावेदारी हैं और इनका अप्रोच लाइन भी इनके लिए दबीस बना रहा हैं। वही इस सीट पर रवि कुमार की भी गतिविधि काफी मजबूत है। नरकटियागंज में भी जबरदस्त दबाव कायम हैं, विनय वर्मा की प्रबल दावेदारी हैं जबकि वाल्मीकिनगर से पूर्व प्रत्याशी रहे इरशाद हुसैन (उर्फ मुखिया जी )की टिकट की दावेदारी से नरकटियागंज हिट सीट की श्रेणी में आता हुआ दिखाई पड़ रहा हैं। यहां टिकट प्राप्ति की संघर्षात्मक दावेदारी में अबुल कलाम जौहरी का नाम शामिल हो जाने से त्रिकोणात्मक रूप ले लिया हैं। कांग्रेस के समीकरण में माना जा रहा हैं कि रामनगर का सीट निश्चित रूप से उसके पल्लू में जायेगा. यहां से उम्मीदवारी में मंजू राम का नाम शिखर पर माना जा रहा हैं. दावा मानक के आधार पर माना जा रहा हैं कि मंजू राम की वरीयता एवं कुशल महिला नेत्री होने का उन्हें लाभ मिल सकता हैं.वही लक्की राम एवं नरेश राम का नाम भी सूची में सम्मद्ध हैं।

                चैनल के सर्वे टीम के सरांश में यह भी हैं कि वर्णित विधानसभा के दावेदार उम्मीदवारों का नाम क्षेत्र में बखूबी तैर रहा। क्षेत्र अंतर्गत के लोग प्रबलता का भी निर्धारण कर रहे हैं. इस कड़ी में बेतिया विधानसभा क्षेत्र में इरशाद हुसैन का भी नाम लिया जा रहा हैं। हालाँकि बेतिया सीट पर देखा जाय तो पूर्व अध्यक्ष भारत भूषण दुबे का नाम प्रबल दावेदारो मे शामिल है।

खास बात यह हैं कि प्रांतीय एवं केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशी के चयन में कोई चूक न हो इसके लिए बारीकी से जांच पड़ताल करने में लगा हुआ हैं। उसने एक एस्टेड़जी यह जरूर तैयार किया हैं, कि जहाँ जहाँ से उम्मीदवारी की दावेदारी हैं, उन सभी जगहों का मेघा क्रमानुसार सूची तैयार कर रहा हैं। गठबंधन से सीट शेयरिंग घोषित होते ही मेघा शीर्ष के नाम की घोषणा अपने उम्मीदवार के रूप में वहां से कर दी जायेगी.

24 thoughts on “पटना कांग्रेस कार्यालय मे उम्मीदवारों के लिये मंथन शुरू

Leave a Reply to Coraline496 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *