भाकपा का 25वां राज्य सम्मेलन पटना मे संपन्न

             भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25 वां राज्य सम्मेलन पटना मे संपन्न हुआ। 8 तारीख से पटना के गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी मे चल रहे इस सम्मलेन मे आने वाले तीन वर्षों के लिए समाज से जुड़े हर अहम सवाल को आंदोलन का मुद्दा बनाया और भाकपा को नये तेवर और नई दिशा के साथ समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का संकल्प सौंपा।

           अब हर तबके की आवाज बनेगी और समाज के दबे-कुचले, वंचित, किसान-मजदूर, छोटे व्यवसायी और बेरोजगार युवाओं की लड़ाई को नई धार दी जाएगी। सम्मेलन में सेविका, सहायिका, आशा, रसोईया और ममता कर्मियों की सेवा स्थायी करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय सुनिश्चित करने का निर्णय हुआ। संविदाकर्मियों की सेवा स्थायी करने तथा समान काम के लिए समान वेतन दिलाने का ऐलान किया गया।

        शिक्षा और स्वास्थ्य की बिगड़ती व्यवस्था के साथ ही 102 एंबुलेंस कर्मियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में NGO की भागीदारी और आउटसोर्सिंग-ठेका व्यवस्था को खत्म कर स्थायी रोजगार दिलाने की मांग को आंदोलन का अहम हिस्सा बनाया गया। इससे मजदूर वर्ग, खासकर युवा तबके को राजनीतिक संबल मिलेगा और उनका पार्टी से जुड़ाव भी बढ़ेगा।

       सम्मेलन में अमन-भाईचारा कायम रखने, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित तबके के सम्मान व अधिकारों की रक्षा को भी आंदोलन का हिस्सा बनाया गया। पार्टी ने छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों की सुरक्षा के लिए भी संकल्प लिया। कॉर्पोरेट संस्कृति और डिजिटल मार्केटिंग से प्रभावित छोटे व्यवसायियों की रक्षा के लिए संघर्ष का ऐलान किया गया, ताकि यह तबका भी पार्टी के करीब आए, जो अब तक कम्युनिस्ट पार्टी को दूरी से देखता था।

               सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा, केंद्रीय सचिव मंडल के डॉ. गिरिश, अर्थशास्त्री पल्लव सेन गुप्ता और नागेंद्र नाथ ओझा जैसे शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और ऊर्जा भर दी।

                  भाकपा के इस राज्य सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि आने वाले वर्षों में पार्टी नये तेवर और नयी रणनीति के साथ हर तबके मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, बेरोजगार युवा, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग—सबकी लड़ाई अब भाकपा के आंदोलन का हिस्सा होगी। यह सम्मेलन न केवल पार्टी को जीवंत बनाएगा बल्कि समाज के नये-नये तबकों को जोड़कर जनाधार का विस्तार करेगा और बिहार की राजनीति में नयी दिशा प्रदान करेगा।

4 thoughts on “भाकपा का 25वां राज्य सम्मेलन पटना मे संपन्न

Leave a Reply to Trevor3156 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *