मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा दर्जनों घायल

                      आज मुजफ्फरपुर के जारंग हाईस्कूल मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे कार्यकर्ताओ के बिच जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे में जहाँ सैकड़ो कुर्सियां टूटी वहीँ दर्जनों लोग घायल हुए। बताया जा रहा है की सम्मेलन में JDU और लोजपा (रामविलास) के समर्थक आमने-सामने हो गए। लोगो ने बताया की गायघाट सीट से पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के बेटे प्रभात किरण (जेडीयू) और लोजपा की पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह के समर्थको के बिच विवाद शुरू हुआ। गुरुवार को सम्मेलन के दौरान दोनों गुटों के समर्थकों में नारेबाजी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक और फिर मारपीट में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मंच पर ही प्रभात किरण और कोमल सिंह ही सभी के सामने आपस में भीड़ गए और कोमल सिंह ने प्रभात किरण की कॉलर पकड़ लिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंच पर रखी टेबल पलट दी और कई कुर्सियां तोड़ दीं। जिससे सम्मेलन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। 

6 thoughts on “मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा दर्जनों घायल

Leave a Reply to Arthur4564 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *