रामनगर के दोन क्षेत्र के लोगो का वोट बहिष्कार

                  जैसा की पूर्व मे ही अंदेशा था की दोनवासी इस बार चुनाव का बहिष्कार करेंगे जिसके लिये पहले से ही तैयारी की जा रही थी। ठीक ऐसा ही हुआ जब मंगलवार को रामनगर के गर्दी, नौरंगिया, खैरहनी दोन समेत कुल 22 गांव के पंद्रह हजार वोटरों ने वोट का बहिष्कार किया है।

        आपको बता दें की सुचना के बाद पर वहाँ प्रशासन पहुँचकर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है

              थारू बाहुल्य क्षेत्र मे मतदान का विरोध करते हुये ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विकास कार्यों की ठोस गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। अपनी मांगो के समर्थन मे ग्रामीणों ने जगह जगह बैनर लगाकर लिखा की “दोनवासी की यही पुकार अबकी बार वोट बहिष्कार”

हालाँकि दोनवासियों ने इसका संदेश पहले ही दे दिया था जब BLO ने मतदान पर्ची का वितरण किया तो ग्रामीणों ने उसे मतदान पर्ची को लौटा दिया था। दोनवासी मुख्य रूप से सड़क बिजली शिक्षा स्वास्थ्य और संचार सुविधा जैसी जरूरी चीजों की मांग कर रहे थे।

 

7 thoughts on “रामनगर के दोन क्षेत्र के लोगो का वोट बहिष्कार

Leave a Reply to Armando549 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *