आपदा मंत्री नारायण साह ने किया बाँध का निरिक्षण

शनिवार को नौतन विधायक सह बिहार सरकार के आपदा मंत्री नारायण प्रसाद ने बैरिया तटबंध का पदाधिकारीयों के साथ निरीक्षण किया । उन्होंने पूजहा श्रीनगर रखई मंगलपुर होते हुए शिवराजपुर तक बांध का निरीक्षण करने के बाद पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि हर हाल में श्रीनगर रखही मंगलपुर के पास बालू व बोल्डर से बांध बांधकर नदी की धारा को मोड़ने की व्यवस्था की जाये ताकि नदी की धारा मुड जाये और कटाव मे कमी आये साथ ही उन्होने यह भी कहा की बारिश पूर्व नदी से सेलीटेशन का कार्य पूर्ण कराया जाय जिससे नदी का गर्भ अपने मूल रूप मे आ जायेगा। उन्होंने कहा की कार्य मे कोई कोताही करने वालो को कभी भी बख्शा नहीं जायेगा ।

       उन्होंने बाढ़ से निजात दिलाने की व्यवस्था करने का आदेश अधिकारियो को दिया। निरिक्षण के दौरान उनके साथ जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय गुप्ता बैरिया भाजपा अध्यक्ष और किशोर सिंह, भाजपा नेता संतोष कुमार प्रदेश मंत्री नीरज कुमार उर्फ बबलू, चंद्रशेखर सिंह, दरोगा पटेल आदि उपस्थित रहे ।

24 thoughts on “आपदा मंत्री नारायण साह ने किया बाँध का निरिक्षण

Leave a Reply to Cyrus4992 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *