बक्सर से पटना लौटने के क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे की सुरक्षा में चल रही एक गाड़ी सड़क किनारे बने एक बड़े गढ़े में पलट गई। जिसमें चार पुलिसकर्मी और चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, चौबे के बक्सर में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज पर यात्रियों से मिल कर पटना लौट रहे थे इसी क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी पलट गई। जिसमें पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। गनीमत रही कि, इसके ठीक पीछे चल रही केंद्रीय मंत्री की गाड़ी ठीक समय पर रुक गई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।






