जयंत कांत को बनाया गया चंपारण रेंज का डी आई जी

              राज्य सरकार ने शुक्रवार को DIG जयंत कांत को चंपारण क्षेत्र बेतिया रेंज सौंप दिया और इसके अलावा, DIG अनुसूइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बनाया गया है।

                     राज्य सरकार ने शुक्रवार की शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना में DIG जयंत कांत को चंपारण क्षेत्र बेतिया रेंज दिया गया है। इसके साथ ही DIG अनुसूइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बनाया गया है। अनुसूइया को DG शोभा अहोटकर के साथ वही जगह दी गई है, जहां बिनोद कुमार थे। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में IG विकास वैभव के साथ डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बिनोद कुमार को मुख्यालय भेज दिया गया था। IPS विकास वैभव ने शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताया था, जिसके बाद विकास वैभव और बिनोद कुमार को वहां से हटाकर मुख्यालय भेज दिया गया था। ताजा आदेश में दोनों की पोस्टिंग अभी नहीं दी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *