नालंदा के बिहारशरीफ एवं रोहतास के सासाराम में स्थिति पूर्णतः सामान्य-बिहार पुलिस

बिहार पुलिस के अनुसार नालंदा के बिहारशरीफ एवं रोहतास के सासाराम में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। दोनों जगहों से 45 असमाजिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दंडाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है।

                इस मामले में नालंदा एवं रोहतास में दो-दो प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए क्रमशः 27 एवं 18 लोगों की गिरफ़्तारी की गयी है। दोनों जगह घटना स्थल पर पर्याप्त संख्या में बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति जारी है। वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। आम जनता से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *