जमुई में सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज जमुई में नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। जमुई के शिल्पा विवाह भवन में कार्यकर्ताओं से संवाद के एक कार्यक्रम में उन्होंने नीतीश कुमार को मेमोरीलेस मुख्यमंत्री की उपाधि से नवाजा, उन्होंने कहा कि बिहार को अब बदलाव की जरूरत है और हम लोगों को संकल्प लेना है कि इस बार बिहार में भाजपा की सरकार बनानी है। इसके लिए हम सभी को जी जान से मेहनत करनी होगी। उन्होंने नीतीश कुमार का नाम पलटू राम पड़ने पर भी कहा कि नीतीश कुमार एक ऐसा नेता हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार पार्टी बदलने का काम किया है इसीलिए इनका नाम पलटूराम पड़ा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जमुई पहुंचने पर विधायक श्रेयसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार से जदयू और राजद को उखाड़ फेंकना है और बिहार में भारतीय जनता पार्टी की विकासशील सरकार बनानी है इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *