मानव शरीर को किस प्रकार यह लाभ पहुंचाता और किन किन बीमारियों को क्षयकरता हैं इसकी जानकारी दे रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे

सफेद जामुन कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो कई रोगों को दूर करते हैं। यह फल विटामिन-ए और विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सहायता करता है और स्वस्थ आंत की क्रियाशीलता को बढ़ावा देता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। पहले बिहार के विभिन्न बाजारों में उपलब्ध हुआ करता था, जो अब विलुप्त हो रहा हैं। कृषि विभाग द्वारा इसका बढ़ावा नहीं दिये जाने के कारण यह सर्वहारा फल आम आदमी से दूर होता जा रहा हैं।
सफेद जामुन, जिसे मोम सेब या रोज एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। यह फल गर्मियों के मौसम का फल हैं, अगर उपलब्धता हो तो, जरूर खाना चाहिए। ख़ासकर यह दक्षिण पूर्व एशिया का मूल फल है और इसकी खेती ओड़िशा, महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर होती है। बिहार में भी इसकी खेती होती थी, लेकिन सरकार का उत्साहवर्धन प्राप्त नहीं होने के कारण, इसकी खेती काफी कम होगयी हैं। बावजूद मुजफ्फरपुर, जमुयी, लखिसराय, दरभंगा सहित अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से खेती होती हैं। इस जामुन की आकृति घंटी के आकार की होती है। जब यह पूरी तरह से पक जाता है, तो हल्के हरे रंग से सफेद या गुलाबी रंग का नजर आता है। तो आइए जानते हैं, आखिर गर्मियों में सफेद जामुन क्यों खाना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार, सफेद जामुन में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जिससे यह गर्मियों के दौरान होने वाली परेशानी से राहत दिलाने में मदद करता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूर्ति करता है, साथ ही थकान से भी राहत दिलाता है। सफेद जामुन का स्वाद काफी अच्छा होता हैं, जो कसयीपन लिए हुए रहता हैं। जब देश में अंग्रेजी हुकूमत हुआ करती थी तो, अंग्रेज साहब स्वास्थ्य गुणों से भरपूर इस फल का सेवन नियमित रूप से गर्मियों में करते थे। इसके सेहत संबंधी फायदे अनगिनत हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, पाचन में सहायता करता हैं और अन्य कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा यह वजन कम करने में भी काफी मददगार होता हैं। सफेद जामुन का सेवन कर आप हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से भी बच सकते हैं।
सफेद जामुन में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह गर्मी को मात देने और हाइड्रेटेड रहने के लिए एक शानदार रसिला फल है। यह ताज़गी भरा स्वाद देता है और गर्मियों में प्यास बुझाता है।
सफेद जामुन कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं, जो कई रोगों को दूर करता हैं। यह फल विटामिन-ए और विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सहायता करता है और स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है।
दैनिक आहार में इसे इस तरह शामिल किया जा सकता हैं:-
सफेद जामुन को आप कई तरह से खा सकते हैं। इस फल को आप सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। चाहें तो के व्यंजनों में भी उपयोग कर सकते हैंl इस फल की खासियत यह हैं कि यह अपना लाभकारी गुण लम्बे समय तक मानव शरीर में संग्रहित कर देता हैं। यानि गर्मियों में अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं तो, इस फल के सिजन समाप्त होने के बाद भी कई माह तक अपना गुणकारी प्रभाव से शरीर को प्रभावित करता रहता हैं।
जरूरत हैं, इस विलुप्त होते लाभकारी फल की खेती के लिए किसानों को उत्साहित करने की। सरकार को सफेद जामुन की खेती के लिए मिशन चलाने की जरूरत हैं।







Top https://shorturl.fm/YvSxU
Best partnership https://shorturl.fm/A5ni8
Awesome https://shorturl.fm/5JO3e
Cool partnership https://shorturl.fm/a0B2m
https://shorturl.fm/DA3HU
https://shorturl.fm/f4TEQ
Get paid for every referral—sign up for our affiliate program now! https://shorturl.fm/qTpFD
Boost your earnings effortlessly—become our affiliate! https://shorturl.fm/geDAe
Refer and earn up to 50% commission—join now! https://shorturl.fm/BPJbS
Earn recurring commissions with each referral—enroll today! https://shorturl.fm/MQZ15
Share your link, earn rewards—sign up for our affiliate program! https://shorturl.fm/Pwqjy
https://shorturl.fm/YXXjc
https://shorturl.fm/EgHoM
https://shorturl.fm/3joQQ
https://shorturl.fm/wx4aU
https://shorturl.fm/LhH11
https://shorturl.fm/vNai2
https://shorturl.fm/2j41u