बिहार के पूर्णिया जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमे एक उपमुखिया की संलिप्तता सामने आयी है। मामला डगरुआ थाना क्षेत्र का है जहाँ छह आरोपियों ने मिलकर एक युवती का अपहरण किया और उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना के सम्बन्ध मे जानकारी मिली है की अपराधियों ने संध्या 7 बजे नवलाल चौक के पास से युवती को अपनी कार मे जबरन उठा लिया और डगरुआ स्थित एक घर में ले जाकर बंद कर दिया। वहां पहले तो आरोपियों ने उससे जबरदस्ती नचवाया इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
आधी रात को जब पांच आरोपी घर से बाहर चले गए थे और एक आरोपी को अंदर उसके साथ छोड़कर सभी ने बाहर से ताला लगा दिया था। जिसके बाद किसी तरह पीड़िता ने उसी आरोपी का फोन लेकर पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पीड़िता को बरामद कर मेडिकल कराया गया, जिसमें जघन्य अपराध की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरुआ के उपमुखिया पति मोहम्मद जुनैद आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार सभी पांच आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






