जदयू को हराने वाले MLC भाजपा में शामिल

           MLC चुनाव जीतने वाले बंशीधर बृजवासी और राहुल राज भाजपा में हुये शामिल आपको बता दे की इन दोनों ने जदयू उम्मीदवारों को हराया था। इसी के साथ इस बात की भी आशंका हो रही है की कही भाजपा ने ही जदयू उम्मीदवारों को हराने के लिये इनको सहयोग नहीं किया हो।

इन नेताओं ने गिरगिट को भी शर्माने पर मजबूर कर दिया आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है की जिन लोगो ने इनको सत्ताधारी दल के खिलाफ जिताया उनके साथ इन्होंने कितना बड़ा विश्वघात किया।

बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद भाजपा ने बड़ा दाव खेलते हुये विधान परिषद सीट पर उसके सहयोगी जदयू को हराकर जीते हुए दो निर्दलीय को भाजपा में शामिल करवा लिया । विधान मंडल दल की बैठक में दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। बंशीधर बृजवासी और राहुल राज दोनों ने ही जदयू को हराया था और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनको जीते हुये 48 घंटे नहीं बीते कि भाजपा ने इन दोनों निर्दलीय एमएलसी को अपने पाले में लाने में कामयाबी हासिल की. भाजपा 8 सीटों में अब चार पर कब्जा जमा चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी दफ्तर में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में बंशीधर बृजवासी और राहुल राज ने भाजपा की सदस्यता ली. मौके पर बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *