छठ घाटों की सफाई में तनिक भी कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं:गरिमा

       महापौर ने सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई कार्यों का निरिक्षण किया  और कहा की मे तनिक भी कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वे लगातार विभिन्न वार्डों के छठ पूजा घाटों का महापौर कर रही हैं निरीक्षण साथ ही निरिक्षण के दौरान वार्ड 28 के सतुआ घाट और वार्ड 30 के आरएलएसवाई कॉलेज कॉलोनी छठ घाटों के कच्चे गड्ढों को भरकर समतल बनाने का निर्देश दिया 

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि साफ सफाई के कार्यों की गुणवत्ता, सफाई की पूर्णता और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार विभिन्न वार्डों के छठ पूजा घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को महापौर ने बानू छापर स्थित वार्ड संख्या 28 के सतुआ घाट पर मिनी पोकलेन मशीन से कराई जा रही सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ घाट के कच्चे अर्घ्य स्थलों पर बने गड्ढों को मिट्टी से भरकर पूरी तरह समतल बनाने का निर्देश दिया, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़े।

इसके बाद वार्ड संख्या 30 स्थित आरएलएसवाई कॉलेज कॉलोनी छठ घाट पहुंचीं महापौर ने घाट को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के साथ ही वहां तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया। वहीं दुर्गाबाग छठ घाट के समीपवर्ती मुख्य नाले की सफाई का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नाले की सतह यानी तल तक पूरी तरह सफाई सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने स्पष्ट किया कि छठव्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *