बम को डिफ्यूज करने गयी टीम हादसे का शिकार-पाँच पुलिसकर्मी घायल

                बिहार के गया में बम को डिफ्यूज करने गयी टीम हादसे के शिकार हो गये। बम को डिफ्यूज  के दौरान उसमे विस्फोट हो गया और वहाँ उपस्थित  5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें एक जवान का हाथ उड़ गया है। सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गया के किरानी घाट स्थित फल्गु नदी के पास बम है। इसकी जानकारी मिलते ही उसी बम को डिफ्यूज करने बीएमपी के बम स्क्वायड के जवान एवं कोतवाली थाने के पुलिसकर्मी पहुंचे। इसी दौरान बम विस्फोट कर गया और हादसा हो गया। बताया जा रहा है की बम को डिफ्यूज करने मे किसी प्रकार कोई भी सुरक्षा के कदम नहीं उठाया गया था। इस कारण यह हादसा होने की बात कही जा रही है परन्तु सच्चाई जाँच के बाद ही पता चलेगी।

                      इस संबंध में सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट मोहल्ला के समीप नदी किनारे बम रखा गया है। इसके बाद बीएमपी के बम स्क्वायड के जवान एवं कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां कुल 6 बम रखा हुआ पाया गया। उक्त बमों को डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो गया। इस कारण 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड के अर्जुन कुमार पंडित एवं शिव प्रसाद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा कोतवाली थाना के विद्या प्रसाद, यादव प्रमोद कुमार एवं दिलीप कुमार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

              मामूली रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कराया गया। उन्होंने कहा कि उक्त स्थल पर बम किसके द्वारा रखा गया और इसके पीछे क्या मंशा थी? इसकी पूरी छानबीन की जा रही है।

One thought on “बम को डिफ्यूज करने गयी टीम हादसे का शिकार-पाँच पुलिसकर्मी घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *