क्या किसान आंदोलन में हुई मौतों के लिये मोदी पर लगा आरोप-तेजस्वी यादव

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुई मौत पर पार्टी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाये है। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बदले की कार्रवाई के तहत आंदोलनरत नेताओ पर लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाया है। वही भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने भाजपा को नकारात्मक राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने भाजपा को अफवाहों की राजनीति करने वाला बताया। उन्होंने कहा की अगर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुई मौत के लिये अगर नीतीश जिम्मेदार है तो क्या प्रधानमंत्री पर भी किसान आंदोलन में हुई किसानों की मौतों का आरोप लगेगा। विपक्ष ने तो कभी उनपर ऐसा आरोप नहीं लगाया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *