मैनाटाड़ पुलिस ने नेपाल से लायी जा रही कस्तूरी शराब की छह सौ तीस बोतलो को जब्त किया है हालाँकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये
आपको बता दें की मैनाटाड़ पुलिस ने सीमावर्ती बसंतपुर गांव के समीप से सोमवार की देर रात नेपाल से लायी जा रही शराब की बड़ी खेप को जप्त किया है। हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने बताया कि वह तस्करों को चिन्हित कर चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है । मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि शराब की खेप आने वाली है जिसके बाद दरोगा राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मी और चौकीदारों के द्वारा कारवाई की गयी। कार्रवाई के दौरान कुल इक्कीस कार्टून में नेपाल निर्मित कस्तूरी शराब की 630 बोतल बरामद की गयी। हालांकि कारवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में भागे शराब तस्करों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।भागे शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।






