बीस सूत्री की बैठक मे चनपटिया सभापति ने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

      चनपटिया नगरपंचायत की अध्यक्षा रजनी देवी ने 20 सूत्री की बैठक मे बैठक की अध्यक्षता कर रहे माननीय मंत्री को एक ज्ञापन देकर चनपटिया की जनता की सुविधा को ध्यान मे रखते हुये शवदाह गृह के निर्माण समेत कई मांगो को पूरा करने की माँग की।   

          उन्होंने बताया की टेंडर प्रकिया पूरी होने के नौ महीने बाद भी वार्ड नंबर दो के पकड़िया घाट पर शवदाह गृह का निर्माण नहीं होने से लोगो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।   

                माननीया सभापति महोदया द्वारा जिन मांगो को ज्ञापन के माध्यम से उठाया गया उसमे नगर पंचायत चनपटिया के सभी घरों मे गैस पाईप लाईन बिछाने की माँग की ताकि लोगो को सुविधा हो के साथ ही टीकूलिया घाट पर सीकरहना नदी पर पुल निर्माण की माँग रखी। पुल नहीं होने की वजह से वहाँ के महिला पुरुष और बच्चों को पैदल ही नदी पार करनी पडती है और दुर्घटना की आशा बनी रहती है।

           इस सबंध मे सभापति रजनी देवी ने बताया की उन्होंने जनता के हित के कई मुद्दों पर बीस सूत्री की बैठक मे चर्चा और माँग की है और उम्मीद है की जल्द ही जनहित मे उनपर फैसला लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *