20 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस (NSP) मैदान में श्री केशव रामलीला समिति की ओर से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का दहन करने की तैयारी की गई है।
क्यों जलाया जा रहा है कॉकरोच का पुतला?
आयोजकों का दावा: कॉकरोच गंदगी और अस्वच्छता का प्रतीक है। इसका दहन स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है।
राजनीतिक मुद्दा इसलिए है की यह आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर दिल्ली में राजनीतिक हलचल जारी है।
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे मुफ्त प्रचार बताया है
इस तरह दशहरे पर रावण दहन के साथ कॉकरोच का पुतला भी चर्चा का केंद्र बन गया है। आयोजकों ने इसे राजनीतिक कदम मानने से इनकार किया है।






