खुशी हत्या मामले का खुलाशा सहेली ने प्रेमी के साथ रची थी साजिश

            पिछले दिनों शिकारपुर से लापता पंद्रह वर्षीय खुशी की हत्या का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है। खुशी को उसकी सहेली ने ही मौ’त तक पहुंचा दिया। सहेली ने अपने आप’त्तिजनक फोटो और राज खुलने के डर में रची थी साजिश, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

     शिकारपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी खुशी कुमारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जिस सहेली के साथ खुशी घर से निकली थी, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। हत्या की वजह एक आ’पत्तिजनक तस्वीर और प्रेम संबंधों का राज उजागर होने का डर बताया जा रहा है।

         पुलिस के अनुसार खुशी कुमारी अपनी पड़ोस की नाबालिग सहेली के साथ घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर शिकारपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अगले ही दिन 21 जून की सुबह अमवा टोला सरेह स्थित गन्ने के खेत से एक किशोरी का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान बाद में खुशी कुमारी के रूप में हुई।

          पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मानव आसूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया।

जांच में सामने आया कि खुशी को अपनी सहेली और उसकी बड़ी बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी थी। इतना ही नहीं, खुशी के मोबाइल में सहेली की बड़ी बहन की एक आप’त्तिजनक तस्वीर भी मौजूद थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। खुशी द्वारा इन बातों को सार्वजनिक करने की धमकी दिए जाने के बाद सहेली ने अपने प्रेमी निरंजन कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग सहेली ने खुशी को यह कहकर सुनसान गन्ने के खेत में बुलाया कि उसके आ’पत्तिजनक फोटो को डिलीट कराया जाएगा। वहां पहले से मौजूद निरंजन कुमार के साथ मिलकर उसने खुशी का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी।

         मामले में पुलिस ने आरोपी निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि किशोरी को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

यह वारदात एक बार फिर दिखाती है कि किशोर उम्र के रिश्ते, सोशल मीडिया और निजी तस्वीरों का दुरुपयोग किस तरह भयावह अपराध का कारण बन सकता है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *