बिहार भाजपा में बड़ा फेरबदल, हरीश द्विवेदी को मिली कमान

 

                     बिहार मे भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वह यह है कि हरीश द्विवेदी को बिहार भाजपा का नया प्रभारी बनाया गया है।

आपको बता दें की हरीश द्विवेदी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और इससे पहले असम के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और अब वे बिहार में विनोद तावड़े की जगह संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह-प्रभारी बनाया गया है। दोनों राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा संगठन में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब बिहार भाजपा के संगठन में अब प्रभारी और दो सह-प्रभारियों की नई टीम काम करेगी।   

                    इसके साथ ही भाजपा ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़, राम माधव को तमिलनाडु, जबकि सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।                 

          इसके साथ ही बिहार भाजपा के कई नेताओं को दूसरे राज्यों में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं।

मंगल पांडेय को असम का प्रभारी, देवेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी, जबकि निवेदिता सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में भी बिहार के नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। तो कुल मिलाकर आज का यह फेरबदल भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारियों के नए बंटवारे का हिस्सा है और बिहार के लिहाज से सबसे बड़ा बदलाव है जहाँ हरीश द्विवेदी की बतौर प्रभारी नियुक्ति।

          अब देखना होगा कि नई टीम बिहार संगठन के साथ किस तरह काम करती है और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों में इसकी भूमिका क्या रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *