जोगिया टोला तुरहापट्टी में भगवान परशुराम की जयंती मनायी गई

                   आज शनिवार के दिन चनपटिया के जोगिया टोला तुरहापट्टी में आयुष तिवारी के द्वारा अपने साथियों के साथ दुर्गा मंदिर प्रांगण में परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का जन्म हुआ था। भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था इसी दिन को अक्षय तृतीया का त्योहार भी मनाया जाता है।जानकारी के अनुसार अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम जी हो गया।

              इस मौके पर उपस्थित आयुष तिवारी, अशोक तिवारी, अनीष तिवारी, मनीष तिवारी, अभिलेष तिवारी, अतुल पंडित, चन्दन कुमार, गोविंदा तिवारी थे। ब्राह्मण समाज की संस्कृति और सभ्यता कैसे बचाया जाए इस पर सभी कोई अपना अपना विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *