बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहाँ भैरोगंज पंचायत में बुधवार शाम गोलीबारी की घटना हुई। इस गोलीबारी मे पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि अशोक दास और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राधेश्याम दास घायल हो गए। दोनों को गोली लगी है। घायलों ने उप मुखिया प्रतिनिधि अशोक दास ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना दास और संदीप यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

घटना की वजह पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर बगहा 1 बीडीओ से जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि इसी बात को लेकर मुखिया प्रतिनिधि उनसे नाराज चल रहे थे।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की। पुलिस भी प्रारंभिक तौर पर इसी विवाद को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।






