भविष्य मे किसानो को सभी योजनाओं का लाभ इसी आधार पर डी बी टी के माध्यम से होगा इसीलिये सभी किसानो को इस कैम्प के माध्यम से अपने नजदीकी कैम्प मे जाकर अवश्य करा ले। कैम्प की जानकारी और समय अपने किसान सलाहकार से ले सकते है।

जिले मे किसानो के लिये फ़ार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य नये साल मे कैम्प लगाकर दो चरणों मे होगा। यह कार्यक्रम जिले के सभी अठारह पंचायतो के प्रत्येक गांवों मे चलाया जायेगा इस सम्बन्ध मे क़ृषि पदाधिकारी ने बताया की भविष्य मे सरकार द्वारा दिये जाने वाली सभी लाभ डीबीटी के माध्यम से किसान फायदा उठा सकते हैं। जिसके लिये सभी किसानो को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
किसानो की सुविधा के लिये विभाग द्वारा जिले के सभी पंचायतो मे कैम्प लगाकर किया जायेगा जिसमे सम्बंधित राजस्व कर्मचारी भी साथ मे रहेंगे ताकि जमीनी सम्बन्धी परेशानियों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा। विभाग द्वारा इसके लिये तैयारी के तहत AC/ATM/BTM का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर आवश्यक निर्देश दिये जा चुके है।
जिला क़ृषि पदाधिकारी ने बताया थी सभी किसानों का निबंधन आवश्यक है और उन्होंने किसानों से अपील भी की वो इस शिविर में शामिल होकर अपने किसान रजिस्ट्रेशन करवा कर सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लिये अपने आपको तैयार करें। साथ ही उन्होंने बताया की इस कैम्प मे किसानो की जमीन सम्बन्धी परेशानियों के समाधान के लिये राजस्व कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे ताकि जमीनी सम्बन्धी परेशानियों का त्वरित निष्पादन किया जा सके।
इस कैम्प का प्रथम चरण छह जनवरी से नौ जनवरी तक चलेगा जबकी दूसरा चरण अठारह से इक्कीस जनवरी तक सभी तीन सौ बीस पंचायतो मे यह कैम्प चलेगा।







