1600 मीटर के महामैराथन दौड़ प्रतियोगिता का महापौर ने किया उद्घाटन

            मैराथन दौड़ का उद्घाटन करते हुये महापौर ने कहा की यह दौड़ केवल नौकरी की तैयारी करने वाले युवक युवतियों के लिए ही नहीं, बल्कि युवा, वयस्क और बुजुर्ग सबके लिए भी फिजिकल फिटनेस जरूरी है।

चार टीम में बांट कर तीन चक्र में आयोजित की गईं ग्रामीण युवाओं के लिए दौड़ की प्रतियोगिता, युवाओं ने पुरजोर तैयारी के आधार पर खूब दिखाया अपना दमखम

             नौतन अंचल के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया मठ मैदान में सोमवार को आयोजित महामैराथन में ग्रामीण युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बना। 1600 मीटर के रनिंग ट्रैक पर चार टीमों के दर्जनों प्रतिभागियों ने दौड़ में अपनी शारीरिक क्षमता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया।

              इस अवसर पर महापौर ने कहा कि फिजिकल फिटनेस केवल नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चे, युवा, वयस्क और बुजुर्ग सभी के स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए सजग और क्रियाशीलता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम, दौड़ और खेलकूद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

       उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ सोच और बेहतर भविष्य का निर्माण होता है।महा मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगायी। तीन चक्रों में हुई दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति के सौजन्य से महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर विजेता प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी और अन्य युवाओं में बेहतर प्रदर्शन का नया जोश नजर आया। आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल, फिटनेस और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *