बेतिया में 8 आदतन अपराधियों पर शिकंजा, DM ने जारी किया CCA-3 का नोटिस

                बेतिया पुलिस-प्रशासन ने अपराध नियंत्रण को लेकर अब आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। जिस क्रम मे बेतिया के डीएम तरनजोत सिंह ने CCA-3 के तहत आठ लोगों को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार बेतिया SSP कुमार गौतम की ओर से इन आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया था।

              बेतिया पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूची में विशाल शुक्ला, मेराज अंसारी, विजय यादव, शारदानंद यादव, विश्वनाथ यादव, मुन्ना ठाकुर, संतोष यादव और भीम यादव के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार इन लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें भूमाफिया, शराब माफिया तथा गंभीर आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोग शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अब सवाल यह है कि आखिर CCA-3 के तहत नोटिस जारी होने का मतलब क्या है? दरअसल, ऐसे मामलों में प्रशासन का उद्देश्य उन लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई करना होता है, जिनकी गतिविधियों को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर माना जाता है। नोटिस जारी होने के बाद संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अवसर भी मिलता है और आगे की कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होती है।

 

स्रोत न्यूज़ चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *